फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500, 2000 के नए नोट को मोबाइल से स्कैन करने पर आ रही PM मोदी की आवाज!

Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 9
2000 rupee note
ब्लैक मनी पर चोट करने के लिए पांच सौ और हजार के नोट बंदी के बाद बाजार में आई नई करेंसी में माइक्रो चिप की अफवाह के बाद अब ‘मोदी के नोट’ एप से पांच और दो हजार के नोट फिर चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन

2 of 9
mobile
मोबाइल एंड्रायड एप से पांच सौ और दो हजार का नोट स्कैन करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 9
मोदी - फोटो : self
मोदी समर्थक एप से नोट की असली और नकली की पहचान करने की अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। एप नोट की फोटो स्टेट पर भी काम कर रहा है। 
 

4 of 9
rupees
प्रधानमंत्री मोदी ने पांच सौ और हजार के नोट का चलन बाजार में बंद कर दिया है। बाजार में अब पांच सौ और दो हजार की नई करेंसी आ चुकी है। नई करेंसी को लेकर तमाम अफवाह उड़ती रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
2000 rupee note
मोदी समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई कि हर नोट पर माइक्रो चिप लगी है। चिप की मदद से नोट को सेटेलाइट की मदद से जमीन के अंदर भी ढूंढा जा सकता है। हालांकि केंद्रीय वित्तमंत्री और मंत्रालय ने चिप वाली बात को सिर्फ अफवाह बताया।
 
विज्ञापन

6 of 9
mobile application - फोटो : concept photo
इसके बाद अब ‘मोदी के नोट’ एप से नई करेंसी के बहाने प्रधानमंत्री मोदी फिर चर्चाओं में हैं। मोदी समर्थक सोशल मीडिया से अफवाह फैला रहे हैं कि एप की मदद से नोट के असली और नकली की पहचान की जा सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 9
मोदी - फोटो : self
दरअसल, इस एप को एंड्रायड मोबाइल में इंस्टॉल स्टॉल करने के बाद नोट स्कैन करते ही प्रधानमंत्री मोदी का भाषण शुरू हो जाता है। नोट हटाते ही मोदी गायब हो जाते हैं। जिस एगिंल में नोट घुमाया जाता है उसी एंगिल में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण का फ्रेम शुरू हो जाता है।
 

8 of 9
social media
पुराने नोट पर एप काम नहीं कर रहा है। मोदी समर्थक एप से सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं। असली नोट की फोटो कॉपी स्कैन करने पर भी एप से प्रधानमंत्री का भाषण शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
mobile app
नोट के असली और नकली की पहचान करने का एप से कोई संबंध नहीं है। एप बनाने वाली कंपनी ने भी स्पष्ट किया कहा कि एप सिर्फ मनोरंजन के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें