फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप पर छाए PM मोदी और FB CEO मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

Thu, 16 Jun 2016 02:48 PM IST
चंद्रेश पांडे/कमलेश जोशी/ अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli maharaj
यह पहला मौका नहीं था जब पीएम मोदी और फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बाबा नीम करौली महाराज के दर्शनों के लिए इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ तो पहले भी उमड़ती थी लेकिन इस बार सोशल मीडिया में मेले का जमकर प्रचार प्रसार हुआ।
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

2 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बीच हुई आध्यात्मिक चर्चा में बाबा नीम करौली और कैंची मंदिर का जिक्र आया था। तब जुकरबर्ग ने पीएम को बताया था कि महीने भर कैंची और इसके आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद उन्हें लगा कि विश्व के लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

3 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
इसी उम्मीद के साथ उन्होंने फेसबुक की नींव रखी और यही फेसबुक आज दुनियाभर में बाबा की शक्तियों के प्रचार प्रसार का प्रमुख माध्यम बनता दिखा। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी बाबा छाए रहे।

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

4 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
बताते चलें कि देश भर में अलग अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार होता है। लेकिन कैंची में हर साल 15 जून को आयोजित होने वाले मेले का न तो मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रचार प्रसार किया जाता है और न ही प्रशासन स्तर पर, बावजूद इसके यहां बाबा के भक्तों तांता लगता है। इस बार यहां आने वाले भक्तों का आंकड़ा सवा लाख से ऊपर जा पहुंचा।
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

5 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
माना जा रहा है कि ऐसा सोशल मीडिया में हुए प्रचार प्रसार के चलते हुआ। यूं तो दुनिया भर में बाबा के हजारों अनुयायी हैं जो बाबा को हनुमान के रूप में भी पूजते हैं।
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

6 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
लेकिन देश में तब कैंचीधाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया जब 2006 में फेसबुक की स्थापना करने वाले मार्क जुकबर्ग ने पीएम मोदी को बताया था कि वह 2007-08 में कैंची धाम पहुंचे थे। वर्ष 1974 में एप्पल के सीईओ स्टीव जाब भी यहां आए थे लेकिन तब बाबा से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

7 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
बुधवार की देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। बारी बारी से विंध्यवासिनी, हनुमान जी, शिवजी और वैष्णोदेवी माता के दर्शन कर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे थे। इस दौरान मंदिर के भीतर हनुमान चालीसा का पाठ जारी रहा। लोगों का मानना है कि भारी भीड़ के बावजूद आसानी से मेले का संचालन बाबा के आशीर्वाद का ही परिणाम है।
विज्ञापन

FB और व्हाट्सएप तक छाए PM मोदी और मार्क जुकरबर्ग के 'बाबा'

8 of 8
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
कैंची मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी तादात ऐसे भक्तों की थी जो घर से मंदिर तक पैदल ही पहुंचे थे। इनमें कई श्रद्धालु तो बिना चप्पल के पहुंचे थे। मेला स्थल में लगी भीड़ के चलते कई बच्चे अपने परिजनों से बिछुड़ गए। पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मेले में बिछुड़े बच्चों और बड़े बूढ़ों को उनके परिजनों से मिलाया। पुलिस के मुताबिक ऐसे तकरीबन 200 लोगों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें