फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक प्लेयर के साथ बड़ा मजाक, रियो जाने के लिए मिली 3000 रुपए की मदद

Fri, 05 Aug 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
विज्ञापन
1 of 8
nitendra rawat
रियो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे उत्तराखंड के धावक नितेंद्र रावत को ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए मात्र तीन हजार रुपये का स्वीकृति पत्र मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
nitendra rawat
विधायक चंदन दास और भाजपाइयों ने सीएम पर ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे धावक का अपमान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 8
nitendra rawat
रियो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे गरुड़ ब्लॉक के अणां गांव निवासी धावक नितेंद्र रावत के पिता भाजपा नेता हरीश रावत ने बताया कि उत्तराखंड शासन का एक पत्र नितेंद्र रावत के नाम उन्हें मिला है, जिसमें तीन हजार रुपये आर्थिक सहायता स्वीकृति का जिक्र किया गया है।

4 of 8
nitendra rawat
पत्र में स्पष्ट कहा है कि यह सहायता रियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए दी जा रही है। विधायक चंदन दास, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने इसे रियो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे धावक का अपमान बताया है।
विज्ञापन

5 of 8
nitendra rawat
वहीं, कपकोट विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि सीएम ने रियो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे नितेंद्र रावत और एवरेस्ट विजेता पूजा मेहरा को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का आरोप है कि यह सब सरकार को बदनाम करने की भाजपा के लोगों की साजिश है।
विज्ञापन

6 of 8
nitendra rawat
रियो ओलंपिक में भारत की ओर से मैराथन में हिस्सा लेने वाले उत्तराखंड के नीतेंद्र रावत अपने रेग्युलर वर्कआउट के साथ योग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि योग से उन्हें लक्ष्य पर फोकस करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 8
nitendra rawat
गोल्ड से ध्यान न भटके इसलिए रोजाना सुबह दो से तीन घंटे योग कर रहे हैं। यह मेरा पहला ओलंपिक है, इसका प्रेशर मुझ पर हावी न हो, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। यह बात मुझे फिनशिंग लाइन तक ध्यान रखनी होगी।
विज्ञापन

8 of 8
nitendra rawat
इन दिनों बंगलूरू में तैयारियों में जुटे गरुड़ (बागेश्वर) निवासी नीतेंद्र रावत ने फोन पर बताया कि मेरा मुख्य इवेंट मैराथन होगा। पिछले एक साल की बात करें तो मैराथन में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के लिए मेडल जीता। इसके बाद मुंबई मैराथन में भी सोने पर कब्जा किया। बस इसी टैंपो को बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें