फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के साये से उभर रही चारधाम यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी 
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री धाम/यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला
अब कह सकते हैं कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा आपदा के साये से पूरी तरह उभर चुकी है। इस वर्ष यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रविवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने भी परिवार के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर दर्शन किए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वर्ष 2011 में जहां रिकार्ड 9,47,259 तीर्थयात्री इन दोनो धामों तक पहुंचे थे, वहीं इस बार अभी तक दोनों धामों के कपाट बंद होने में 23 दिन शेष रहते रिकार्ड तोड़ 9,47,512 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। चार धाम यात्रा के प्रति देश-विदेश के तीर्थयात्रियों में बढ़ती आस्था के चलते आपदा से पूर्व हर साल धामों तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 में सर्वाधिक 4,79,757 यात्री गंगोत्री और 4,67,502 यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। वर्ष 2012 में भी चारधाम यात्रा पूरे शबाब पर रही। तब यात्रा सीजन के शुरूआती तीन महीने में ही इन दोनों धामों तक क्रमश: 4,43,835 और 4,43,742 तीर्थयात्री पहुंच गए थे। लेकिन अगस्त शुरूआत में ही गंगा भागीरथी में आयी भीषण बाढ़ ने यात्रा चौपट कर दी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रही सही कसर जून 2013 में आयी प्रलयकारी बाढ़ ने पूरी कर दी। इसके बाद से यात्रियों की संख्या में जबर्दस्त गिरावट आने से जिले में यात्रा कारोबार चौपट हो गया था। वर्ष 2017 के बाद एक बार फिर यात्रा ने गति पकड़ी। तब यात्रियों का आंकड़ा आठ लाख और वर्ष 2018 में करीब साढ़े आठ लाख तक पहुंचा। 2019 की शुरूआत में ही यात्रा ने गति पकड़ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पीक सीजन में जहां 10-10 हजार यात्री इन धामों तक पहुंचे तो मानसून सीजन में भी यात्रा मार्ग खुले रहने से यात्रियों के धामों तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यही कारण रहा कि पांच अक्तूबर तक रिकार्ड तोड़ 5,03,504 तीर्थयात्री गंगोत्री और 4,44,008 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं। चार धाम यात्रा की पुरानी रौनक फिर लौटने से होटल व्यवसायियों, यात्रा कारोबारियों और तीर्थ पुरोहितों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें