कन्या पूजन
कन्या पूजन की विधि
- गृह प्रवेश पर कन्याओं का पूरे परिवार के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत करें और नव दुर्गा के सभी नौ नामों के जयकारे लगाएं।
- अब इन कन्याओं को आरामदायक और स्वच्छ जगह बैठाएं।
- सभी के पैरों को दूध से भरे थाल या थाली में रखकर अपने हाथों से उनके पैर स्वच्छ पानी से धोएं।
- उसके बाद कन्याओं के माथे पर अक्षत, फूल या कुमकुम लगाएं।
- फिर मां भगवती का ध्यान करके इन देवी रूपी कन्याओं को इच्छा अनुसार भोजन कराएं।
- भोजन के बाद कन्याओं को अपने सामर्थय के अनुसार दक्षिणा, उपहार दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।