फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के बाद पहली बार केदारनाथ में हुआ ऐसा, जानकर हर कोई रह गया दंग

Sun, 04 Jun 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के बाद पहली बार कुछ ऐसा हुआ क‌ि हर कोई जानकर हैरान है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
 आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा में जहां तीर्थयात्रियों को आने में डर लगने लगा था वह डर भी अब खत्म होने लगा है। इसका साक्षात उदाहरण है इस साल तीर्थयात्रियों का र‌िकॉर्ड ।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amarujala
कपाट खुले अभी एक माह ही हुआ है क‌ि धाम में 2 लाख 88 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस आंकड़े पर गौर करें तो तीन साल का र‌िकॉर्ड इस बार टूट गया है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
3 मई से शुरू हुई बाबा केदार की यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 9439 3द्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इस दौरान पूरे प्रतिदिन पूरी सप्ताह 9 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amarujala
जबकि दूसरे सप्ताह दर्शनार्थियों के प्रतिदिन संख्या 11 हजार तक पहुंच गई थी। एक दिन तो 16 हजार से अधिक शिव भक्तों ने केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन किए थे। इधर, शनिवार को 6940 श्रद्वालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जिसमें 3441 पुरुष, 3271 महिलाएं और 228 बच्चे शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिर समिति के कार्यधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि आपदा के बाद यह पहला मौका है, पहले माह प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कहा कि आगामी 15 जून तक दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख तक पहुंच जाएगी। बता दें कि जून 2013 की आपदा से पहले उस वर्ष तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए थे। वर्ष 2014 में केदारनाथ पूरे सीजन में 40 हजार, 2015 में डेढ़ लाख से अधिक और 2016 में 3 लाख, 10 हजार श्रद्वालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें