जब सड़क पर समलैंगिकों की भीड़ इकट्ठा हुई तो उन्हें देखने वालों का मजमा लग गया। लोग रुक-रुककर उन्हें देखते रहे। तस्वीरों में आप भी देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
transgender
अपने हक के लिए देशभर के लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) ने देहरादून में प्राइड वॉक की। इस मौके पर उन्होंने जुलूस निकालते हुए अपने हक में जमकर नारेबाजी की। बारिश के बावजूद समलैंगिकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
3 of 6
transgender
जुलूस निकालने वालों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद थी। कुछ जगहों पर जाम के हालात पैदा हो गए लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली। प्राइड वॉक के समय पर अचानक बारिश आ गई। उन्होंने बारिश में ही एश्लेहॉल चौक से प्राइड वॉक शुरू की।
4 of 6
transgender
यहां से परेड ग्राउंड के चारों ओर होते हुए वापस एश्लेहॉल पर प्राइड वॉक संपन्न हुई। वॉक में शामिल होने चंडीगढ़ से ट्रांसजेंडर लीडर धनंजय मंगलामुखी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि समलैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय को अपनी लैंगिकता पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
transgender
प्राइड वॉक में प्रयोजन कल्याण समिति से नवीन, सागर, हेमंत, नताशा, देवयानी, दिव्या, बनी, ओशीन, समाजसेवी संस्थाओं से अल्पना, कुसुम भाटिया, पंकज आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि देश में समलैंगिकता अभी तक गैरकानूनी है, लेकिन उनके पक्ष में आए दिन आवाज उठती रहती है।
उन्होंने राशन कार्ड, आवास विकास योजना के तहत घर, बेरोजगारी दूर करना, समाज में गे, लेस्बियन व ट्रांसजेंडर को बराबरी का सम्मान दिए जाने को लेकर आवाज बुलंद की।