फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अन्ना हजारे' और 'बाबा 'रामेदव' ने आगे बढ़ाई 106 साल पुरानी परंपरा, मनाई होली- दीवाली, तस्वीरें...

Tue, 01 Aug 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार 
विज्ञापन
1 of 7
multan jyot
106 साल पुरानी मुल्तान जोत महोत्सव की परंपरा को अन्ना हजारे और बाबा रामदेव ने आगे बढ़ाया। इस दौरान देश व‌िदेश से आए मुलतान‌ियों ने एक साथ होली दीवाली बनाई। तस्वीरों में देख‌िए...
विज्ञापन

2 of 7
multan jyot
मुल्तान समाज के लोगों ने सुबह के समय गंगा के साथ दूध की होली खेली और शाम के समय हरकी पैड़ी पर हजारों जोतें प्रभावित की। इसके बाद आतिशबाजी करके दिवाली मनाई। मुल्तान युवा जोत समिति के नेतृत्व में खड़खड़ी से हजारों की भीड़ वाली जोत यात्रा सायंकाल प्रारंभ हुई और हरकी पैड़ी पहुंचने में इस यात्रा को घंटों लग गए।

 
विज्ञापन

3 of 7
multan jyot
दौलतराम अपन, डॉ. महेंद्र नागपाल, रतनदेव चावला, एसपी गांधी, सतपाल अरोड़ा आदि के सानिध्य में चल रहे मुल्तानियों ने रास्ते भर अनेक करतब दिखाए। रास्ते भर डुप्लीकेट अभिनेता खासा समां बांधे रहे। दर्जन भर बैंड बाजों के साथ निकली यात्रा में एक ऊंचे वाहन पर विशाल जोत रखी गई थी। बिजली की जोतें भी प्रदर्शित की जा रही थी। 



 

4 of 7
multan jyot
ऐसी ही जोत यात्रा सोनीपत जोत महोत्सव समिति तथा युवा जोत समिति के तत्वावधान में हरकी पैड़ी तक निकाली गई। मायादेवी प्रांगण से निकली सोनीपत जोत यात्रा में विशाल भीड़ उमड़ी हुई थी। इस जोत यात्रा से लखनऊ धर्मशाला से निकली युवा जोत समिति की यात्रा मिल जाने पर भीड़ का कोई किनारा न रहा।   इसी प्रकार करनाल, पानीपत, हांसी, हिसार, जींद, रोहतक, यमुनानगर, अंबाला, राजपुरा आदि से आई जोत यात्राएं अलग-अलग स्थानों से हरकी पैड़ी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

5 of 7
multan jyot
जोत यात्राओं में महावीर बजरंग बली, भोलेनाथ, भूत प्रेत, दुर्गा भवानी आदि के वेशधारियों के इर्द गिर्द भारी भीड़ लगी रही। हनुमान का रूप धारण करने वाले सोनीपत के व्यक्ति के पांव छूने वालों का तांता लग गया। देशभर से आए मुल्तानवासियों की शोभा यात्राओं ने विशाल हिंदुत्व का संगम दिखाई पड़ा। सांस्कृति और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम पूरे नगर में रही। 
विज्ञापन

6 of 7
multan jyot
शोभा यात्राओं पर जगह जगह आतिशबाजी की गई। मोदी का रूप धारण करने वाले अभिनंदन पाठक, बिग बी बने अमित, बाबा रामदेव बने संजय तलवार तथा अन्ना हजारे बने एसएन शाह नकवी दर्शकों को खूब रिझाते रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
multan jyot
जगह जगह हो रही आतिशबाजियों के बीच नगरवासियों ने जोत यात्रा पर फूल बरसाए और यात्रियों का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। अखाड़ों के बाहर शीतल पेय, चाय और नाश्ते का प्रबंध भी भक्तों द्वारा किया गया था।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें