इस तस्वीर में दिख रहे बच्चे को छोटा न समझें, ये जनाब 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं। चंदू के पिता रमेश चंद्र भट्ट दिल्ली में प्राइवेट जाब करते हैं। माता कलावती गृहणी है। चंदू अपने दादा मोहन चंद्र भट्ट और दादी इंद्रा देवी का लाडला है। चंदू के उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा में पास होने पर घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
OMG: गोद में बैठा ये नन्हा-मुन्ना कर चुका है 10वीं पास
2 of 5
पिथौरागढ़ में हुलिया सिंघाली के नजदीक बस्तड़ी गांव के चंद्रशेखर भट्ट उर्फ चंदू की उम्र 17 वर्ष, ऊंचाई 36 इंच, वजन 10 किलोग्राम है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अमर उजाला ने खबर छापी थी कि सबसे छोटे कद का चंदू हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। अब चंदू ने हाईस्कूल की परीक्षा 57.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास कर ली है।
विज्ञापन
OMG: गोद में बैठा ये नन्हा-मुन्ना कर चुका है 10वीं पास
3 of 5
इसके बाद अब वह इंटर में प्रवेश लेगा और आगे भी पढ़ाई जारी रखेगा। राजकीय इंटर कॉलेज सिंघाली में पढ़ने वाला चंदू सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है। उसका नाटा कद सभी को आकर्षित करता है। हालांकि वह दिमागी तौर पर काफी तेज है।
OMG: गोद में बैठा ये नन्हा-मुन्ना कर चुका है 10वीं पास
4 of 5
घर से रोज दो किलोमीटर पैदल चलकर वह स्कूल आया करता है और पढ़ाई में खूब मन लगाकर करता है। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि चंदू यदि थोड़ा और मेहनत करता तो प्रथम श्रेणी में पास होता। विद्यालय ने चंदू को सम्मानित करने का फैसला किया है। राजकीय शिक्षक संघ की कनालीछीना शाखा के अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा है कि चंदू को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
OMG: गोद में बैठा ये नन्हा-मुन्ना कर चुका है 10वीं पास
5 of 5
चंदू को हाईस्कूल में 500 में से 286 अंक मिले। उसने गणित में 54, हिंदी में 49, विज्ञान में 64, संस्कृत में 67, सामाजिक विज्ञान में 52 अंक प्राप्त किए। चंदू की बहन रेनू ने भी इसी बार हाईस्कूल की परीक्षा दी। उसे 70 प्रतिशत अंक मिले। जबकि भाई मनोज ने इंटर की परीक्षा 78 प्रतिशत अंक से पास की।