प्रधानमंत्री मोदी के अध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए उनके अनुयायियों, भक्तों, राजनेताओं का तांता लगा रहा। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
2 of 8
बृहस्पतिवार दोपहर 03.15 बजे शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वामी दयानंद सरस्वती के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
3 of 8
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुष कभी मरते नहीं हैं। स्वामी दयानंद महापुरुष थे, उन्होंने देश-विदेश में वेद और उपनिषद का ज्ञान देकर लोगों को अध्यात्मिक उन्नयन का मार्ग दिखाया। उनके निधन से हम सभी को भारी आध्यात्मिक क्षति हुई है।
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
4 of 8
शाम करीब चार बजे ब्रह्मलीन संत के अंतिम दर्शनों के लिए दयानंद आश्रम पहुंचे राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने स्वामी दयानंद सरस्वती की पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
5 of 8
इस मौके पर राज्यपाल पॉल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती महान व्यक्ति, विद्वान, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे। उनका ब्रह्मलीन होना राज्य और देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
6 of 8
गौरतलब है कि बीते बुधवार रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को आश्रम परिसर के सत्संग हॉल में दर्शन के लिए रखा गया।
विज्ञापन
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
7 of 8
विभिन्न स्थानों से आए अनुयायियों, भक्तों ने इस दौरान दिवंगत संत को पुष्पाजंलि अर्पित की।
पीएम के गुरु के अंतिम दर्शन को लगा भक्तों का तांता, तस्वीरें
8 of 8
इस दौरान सूबे के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, शांतिकुंज के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या समेत सैकड़ों लोगों ने आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि दी।