फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की वादियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तस्वीरों में देखिए चोटियों पर बर्फबारी के मनमोहक नजारे

Fri, 22 Sep 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग 
विज्ञापन
1 of 5
बद्रीनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
मौसम ने बृहस्पतिवार देर रात से करवट बदली है। केदारनाथ में मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाएं बर्फ से लकदक हो चुकी है। बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे धामों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snowfall
केदारनाथ में बृहस्पतिवार देर रात्रि करीब ढाई बजे से शुक्रवार देर शाम तक रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल तक सीजन की पहली बर्फ गिर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall - फोटो : amarujala
बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। हालांकि गुप्तकाशी, मैखंडा व शेरसी से खराब मौसम के बीच धाम के लिए हेली कंपनियों की हेली सेवा पूरे दिन चलती रही।

4 of 5
snowfall
उधर चमोली जिले में मौसम में अचानक आए परिवर्तन से मौसम ठंडा हो गया है। शुक्रवार को बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall - फोटो : amarujala
मौसम खराब होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में दिनभर कोहरा छाया रहा। पर्यटन स्थली औली, चोपता, दुगलभिट्टा में भी शुक्रवार को दोपहर बाद से देर शाम तक बारिश रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें