दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की वाट लगाने के लिए बीएसएनएल दो नए धमाकेदार प्लान लेकर आया है। क्या आपने रिचार्ज कराया। नहीं, तो यहां पढ़िए क्या है आपके लिए बेस्ट...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
BSNL 4G VoLTE
पहला प्लान 429 रुपये का है, जिसमें 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग व एक जीबी इंटरनेट डाटा रोज दिया जा रहा है। वहीं, 666 रुपये के प्लान में दो जीबी डाटा रोजाना के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
BSNL
गुरुवार को पटेलनगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जिला प्रधान महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहला प्लान चार सितंबर व दूसरा एक सितंबर से लागू माना जाएगा। इसके अलावा अधिक इंटरनेट डाटा प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 444 रुपये का प्लान शुरू किया गया है।
4 of 7
BSNL
इसमें चार जीबी डाटा रोजाना और यह सीमा पार होने पर 80 केबीपीएस (किलो बाइट प्रति सेकंड) की स्पीड के साथ डाटा जारी रहेगा। लैंडलाइन को बढ़ावा देने के लिए भी 49 रुपये मासिक शुल्क पर प्लान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
BSNL
प्लान में हर महीने 240 कॉल निश्शुल्क के अलावा रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक सभी कॉल निश्शुल्क रहेंगी।
विज्ञापन
6 of 7
BSNL
बीएसएनएल के नए प्लान में 249 रुपये में अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड सेवा का लाभ उठा सकते हैं। 10 जीबी तक इसमें दो एमबीपीएस व इसके बाद एक एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही जो लोग पहले से लैंडलाइन इस्तेमाल कर रहे हैँ वे अपने नंबर को बंद कराने के बजाय उसकी कॉल भी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।