फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखिए शिवरात्री की धूम

Fri, 21 Jul 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार 
विज्ञापन
1 of 6
shivratri
शिवरात्रि के मौके पर गुरुवार मध्यरात्री से ही श‌िवालयों में बम बोले के जयकारे गूंजने लगे। व‌िशेष अभ‌िषेक के ल‌िए मंद‌िरों में आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा। तस्वीरों में देख‌िए कैसे मनाई गई श‌िवरात्री...
 
विज्ञापन

2 of 6
shivratri
 रात के 12 बजते ही शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में सुबह से शाम तक विशेष पूजा-अर्चना हुई। महामृत्युंजय के मंत्रों से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं, टपकेश्वर मंदिर में आज शिवरात्रि मनाई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
shivratri
बताया कि शिवरात्रि पर पांच सौ किलो बर्फ से पृथ्वीनाथ जी को बर्फानी बाबा के स्वरूप में सजाया गया। यह श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। 

4 of 6
shivratri
हर‌‌िद्वार में भी शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दिन ढलने के साथ ही भोले के भक्तों की संख्या बढ़ती गई। वहीं, रात 9.50 पर शिवरात्रि लगते ही मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

5 of 6
shivratri
​रातभर मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक चलता रहा। शहरवासियों के साथ ही कांवड़िए के जत्थे भी मंदिरों में पहुंचते रहे और भोलेनाथ के जयघोष लगते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shivratri
लक्सर कस्बे में भी शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। सुल्तानपुर स्थित पथलेश्वर महादेव मंदिर, पंचेवली महादेव मंदिर लक्सर कस्बे के सीमली गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर खानपुर के जटाशंकर महादेव में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कई मंदिरों में भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें