फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'सुरों के सरताज' नेगी दा के लिए हर आंख में आंसू, हर जुबां पर दुआ

Thu, 29 Jun 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
narendr singh negi
प्रसिद्ध लोक गायक उत्तराखंड रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को दिल का दौरा पड़ने की जिसे भी खबर मिली, उसका दिल धक से करके रह गया। फिर वह उनकी स्थिति जानने के लिए अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। नेगी दा के चाहने वालों में उनकी बीमारी की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। 




 
विज्ञापन

2 of 6
narendr singh negi
लोग उनके जल्दी सेहतमंद होने और लंबी उम्र की दुआ करने लगे। जैसे-जैसे वक्त बीता अस्पताल में हालचाल जानने वालों की भीड़ बढ़ती गई। हर कोई यह जानने को बैचेन था कि ‘अब उनका स्वास्थ्य कैसा है’।
विज्ञापन

3 of 6
narendr singh negi
उनके ही एक गीत जी रै, जागी रै, जुगराज रै तू...जी रै (जीता रह, तरक्की करता रह, सही सलामत रह...जीता रह) के जरिये लोगों ने उनकी तबियत सुधरने की कामना की। 

4 of 6
narendr singh negi
​दुनियाभर में नेगी दा के प्रशंसक और शुभचिंतक रातभर उनकी सलामती की दुआ करते रहे। बुधवार शाम जब नेगी दा के सीएमआई अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग उनका हाल-चाल लेने वहां पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 6
narendr singh negi
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। लोग फोन और अन्य माध्यमों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां जुटाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेसबुक और व्हाट्स एप समेत अन्य सोशल साइटों पर भी उनकी सलामती के लिए दुआएं की जाने लगी। संगीत और कला जगत के साथ ही तमाम क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने उनका हाल लिया और स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें