फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी समेत खाई में समाए चार लोग, रोंगटे खड़े कर देंगी बदरीनाथ हाईवे पर हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 07 Dec 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
badrinath highway accident
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के समीप टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तस्वीरें देखकर सहम जाएंगे...
विज्ञापन

2 of 7
badrinath highway accident
बुधवार शाम को हुए हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग और मेडिकल कालेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रहा था। बता दें कि, 11 सवारियों को लेकर चली टैक्सी देवप्रयाग से करीब 15 किमी आगे धौलीधार (तीनधारा) के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन

3 of 7
badrinath highway accident
हादसे की सूचना मिलने पर आसपास से ग्रामीण, पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचे।  इसी दौरान विधान सभा सत्र में भाग लेने जा रहे विधायक भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

4 of 7
badrinath highway accident
दुर्घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल भगवानपुर हरिद्वार निवासी सुमन (32) पत्नी बृजू (9) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
badrinath highway accident
दुर्घटना में घायल नीरज और पीयूष ने बताया कि वाहन चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। धौलीधार के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस को देखकर चालक ने स्टेयरिंग बाहर की ओर काटा। स्पीड ज्यादा होने से वाहन खाई में गिर गया। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
badrinath highway accident
दुर्घटना में वाहन चालक बलवीर सिंह (44) पुत्र नारायण सिंह निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग, किरण (30) पत्नी बबलू व पुत्री शगुन (3) निवासी कगवाली, बीरबल पुत्र अज्ञात निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
badrinath highway accident
जबकि,  रणजीत सिंह (29) पुत्र राजीव सिंह ग्राम पीड़ा, अरविंद बिष्ट (29) पुत्र शेर सिंह ग्राम पाबो, नीरज सिंह (26) पुत्र प्रकाश सिंह बुटोला ग्राम थपलगांव, भूपेंद्र सिंह (39) पुत्र शिवराज दशज्यूला कांडई और सुरेंद्र सिंह (24) पुत्र सैन सिंह बिष्ट ग्राम पाबौ सभी रुद्रप्रयाग जिला निवासी। पीयूष कुमार (27) पुत्र नरेश कुमार मारिया निवासी न्यू शिमला हिमाचल प्रदेश, सुमन (32) पत्नी बृजू उसकी बेटी सुजल (9) भगवानपुर हरिद्वार घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें