प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में छात्रों ने लगातार 11वीं बार एबीबीपी की जीत का जोरदार जश्न मनाया। छात्र होली खेलकर ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
celebration for winning in dav election
नतीजे आने के बाद छात्रों ने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नाच गाना हुआ। बता दें कि, मतगणना में शुरुआती दो राउंड में करीब 55 वोटों से एनएसयूआई के प्रत्याशी विकास नेगी से पिछड़ने के बाद तीसरे राउंड से एबीवीपी के शुभम् सिमल्टी ने लीड ले ली। रोमांचक मुकाबले में शुभम् ने चुनाव 35 वोटों से जीतकर एबीवीपी का नया इतिहास कायम कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
celebration for winning in dav election
वहीं, महासचिव पद पर एक साल बाद फिर आर्यन के आकाश गौड़ ने कब्जा जमाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यम् शिवम् के अरविंद चौहान को 344 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डीएवी में मतगणना शुरू हो गई। 3608 वोटों की गिनती में पहले राउंड के नतीजे आने शुरू हुए तो एबीवीपी की धड़कन बढ़ गई।
4 of 5
celebration for winning in dav election
शुरू के दो राउंड में एनएसयूआई के विकास नेगी 55 वोटों से आगे निकल गए। इसके बाद एबीवीपी छात्रनेताओं ने मंथन शुरू कर दिया। जैसे ही तीसरा राउंड शुरू हुआ तो एबीवीपी की वापसी हो गई। इसके बाद अंत तक एबीवीपी के शुभम् सिमल्टी ने लीड बनाए रखी और चुनाव 35 वोटों से अपने नाम कर लिया।
दूसरी ओर, महासचिव पद पर इस बार सत्यम् का पहले ही राउंड से पिछड़ना शुरू हो गया। सत्यम् के अरविंद चौहान को आर्यन के आकाश गौड़ ने 344 वोटों के भारी अंतर से हराया। इसके साथ ही डीएवी में महासचिव पद पर आर्यन का 13वां प्रत्याशी जीतने में कामयाब हुआ। उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप लगातार तीसरे साल काबिज रहा।
ग्रुप के प्रत्याशी हिमांशु नेगी ने 507 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। सहसचिव पद पर आयुषी सेमवाल ने दीपिका रावत को 146 वोटों से हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर विकास ग्रुप का कब्जा बरकरार रहा। विकास ग्रुप के प्रत्याशी नवीन नेगी ने मोनिका को 153 वोटों से हराया।