फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गूगल बताएगा कहां है आपका नजदीकी शौचालय, इस एप में होगा बहुत कुछ खास

Fri, 01 Sep 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
आप बाजार में हैं और आपको शौचालय जाना है तो क‌िसी से पूछने की जरूरत नहीं। बस फोन उठाएं और गूगल से पूछ लें। यह एप आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देगी। 
विज्ञापन

2 of 6
toilet on map
आपका मोबाइल आपको नजदीकी शौचालय की जानकारी देगा। शौचालय का इस्तेमाल कर आप स्वच्छता का फीड़बैक सरकार को भी आनलाइन दे सकेंगे। बशर्ते आपके मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा हो।
विज्ञापन

3 of 6
toilet on map
केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल काउंसिल जल्द ही देशभर के 85 शहरों के शौचालयों की गूगल मैपिंग करेगी। इन 85 शहरों में देहरादून भी शामिल है। काउंसिल ने नगर निगम अफसरों से देहरादून के शौचालयों की सूची मांगी है।  

4 of 6
Public Toilets
स्वच्छता अभियान में केंद्र की मोदी सरकार का शौचालयों के निर्माण और उनकी साफ सफाई पर विशेष फोकस है। इसी अभियान में शौचालयों की गूगल मैपिंग की जा रही है। शौचालयों के निर्माण और उनकी सफाई की गुणवत्ता परखने के लिए गूगल से करार किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सार्वजनिक शौचालय - फोटो : Edtrail
इसके लिए भारत सरकार की एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल काउंसिल ने पहले चरण में देश के 85 शहरों का चयन किया है। इनमें राजधानी देहरादून भी शामिल है। गूगल मैपिंग होने से मोबाइल में एक क्लिक पर ही नजदीकी शौचालयों की जानकारी मिल जाएगी। शौचालयों का इस्तेमाल करने वाले सफाई के आधार पर उनकी रेटिंग भी कर सकेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mobile
क्वालिटी कंट्रोल काउंसिल ने सार्वजनिक, सुलभ, हाईटेक, मॉल, पेट्रोल पंप, रेलवे एवं बस स्टेशनों के सभी शौचालयों की जानकारी मांगी है। नगर निगम ने शौचालयों का डेटा जुटाना शुरू कर दिया है। डेटा मिलने पर काउंसिल की टीम निरीक्षण करने आएगी। अक्तूबर तक सभी शौचालय गूगल मैपिंग से जुड़ने की संभावना है। नवंबर तक गूगल टॉयलेट लोकेटर सुविधा उपलब्ध हो सकती है। 
- कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें