कई बार पेट्रोल पंप में कम तेल भरवाने की शिकायतें सामने आती हैं। साधारणतया आम लोग पेट्रोल पंप द्वारा की जा रही इस धोखेबाजी का पता नहीं लगा पाते। आइए जानते हैं ऐसे कुछ तरीके जिससे पेट्रोल पंप द्वारा की जा रही धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
आपने पेट्रोल भराने को कहा और मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोलपंप कर्मी को मीटर की स्पीड नॉर्मल करने को कहें। हो सकता है तेज मीटर चलने से आपकी जेब कट रही हो।
विज्ञापन
3 of 8
खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार न करें।
4 of 8
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल हमेशा डिजीटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें हटाई जा रहीं हैं और डिजीटल मीटर वाले पंप इंस्टॉल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
petrol
अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।
विज्ञापन
6 of 8
पेट्रोल
- फोटो : amar ujala
पेट्रोल भरवाते समय वाहन से उतरें और मीटर के पास खड़े होकर सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ चीटिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
7 of 8
पेट्रोल और डीजल
- फोटो : file photo
आपको बातों में लगाकर पेट्रोल पंपकर्मी जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य नहीं सेट करें। आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डिजीटल मीटर होते हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फीगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है।
पेट्रोल पंप मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया, लेकिन रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से हुई। ध्यान रखें कि मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो। अगर ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा।