फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरीली राहों पर निकले एडवेंचर के 'बादशाह' तो उमड़ा हुजूम, तस्वीरें...

Tue, 04 Oct 2016 08:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 10
adventure rally - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नया इतिहास बना। अमर उजाला ने कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब के साथ मिलकर एडवेंचर स्पोर्ट्स के जांबाजों की 100 से भी अधिक जीपों (434) की रैली निकाली। करीब 18 किलोमीटर रोमांच-उत्साह से भरी यात्रा के बीच गौला नदी के पथरीले रोखड़ पर हैरतअंगेज कारनामों का सिलसिला घंटे भर चला।
विज्ञापन

2 of 10
adventure rally
ऊपर पुल के फुटपाथ पर अचंभित दर्शकों का हुजूम था। नीचे रोखड़ पर उत्साह बढ़ाने वालों का बार-बार उठता शोर और दमदार गाड़ियों की मिट्टी उड़ाती हुंकारें।
 
विज्ञापन

3 of 10
adventure rally
ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी चल रही थी और साथ ही रिमोट कंट्रोल से पत्थरों के बीच उछलती-कूदती चल रही थी खिलौना एडवेंचर जीप। कुमाऊं के एडवेंचर स्पोर्ट्स का क्षितिज रविवार को न केवल सतरंगी हो उठा, बल्कि विस्तार की अनेक संभावनाओं से जीवंत हो उठा।
 

4 of 10
adventure rally
कुमाऊं में ऑफ रोडिंग, माउंटेन साइकिलिंग को बढ़ावा देने की मुहिम ‘एडवेंचर स्पोर्ट्स रैली’ रविवार को अमर उजाला के रामपुर रोड कार्यालय से शुरू हुई। वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी और कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की कार्यकारी निदेशक डॉ. पवलीन कौर खुराना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
 
विज्ञापन

5 of 10
adventure rally
कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब की करीब 150 गाड़ियां रैली में शामिल हुई। रैली में बाइक स्टेशन हल्द्वानी की माउंटेन साइकिलों के साथ बच्चे और युवा भी शामिल हुए।
 
विज्ञापन

6 of 10
adventure rally
वाहनों और साइकिलों का यह काफिला साहसिक खेलों की जानकारी देता, भीड़ और जाम से जूझता हुआ, लोगों के सवालों को सुलझाता हुआ ट्रांसपोर्ट नगर बाइपास से मुक्त विश्वविद्यालय, बरेली रोड, तीनपानी बाइपास से होता हुआ गौलापुल पहुंचा तो नजारा एकदम बदल गया।
 
विज्ञापन

7 of 10
adventure rally
अब बारी थी कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब के सदस्यों के हुनर, खतरा उठाने की क्षमता और अपने वाहनों पर नियंत्रण की परीक्षा की। करीब एक घंटे तक कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब के सदस्यों ने इसे बखूबी अंजाम भी दिया। ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक नया आयाम भी था, जो कइयों के लिए कौतुक था।
 

8 of 10
adventure rally
क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग। इस स्मृति को संजोने में सभी व्यस्त हो गए। नदी में स्टंट देखने के लिए गौला पुल की रैलिंग पर पांव रखने के लिए भी जगह नहीं थी। कई लोग ऑफ रोडर्स केकरतबों को देखने के लिए नदी में ही उतर गए। मिनी रिमोट कंट्रोल जीप ने भी ऑफ रोड अपने करतब दिखाए। इसके करतब को देखने के लिए बच्चों की भीड़ उसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ी।
 

9 of 10
adventure rally
कुमाऊं ऑफ रोडर्स के सदस्यों ने खड़ी चट्टान पर गाड़ियां चढ़ाईं तो लोग यकीन करने को विवश हुए कि ऐसा भी हो सकता है। गौला में इस शो के बाद रैली काठगोदाम, नैनीताल रोड, बाजार से होते हुए अमर उजाला के रामपुर रोड कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

10 of 10
adventure rally
समापन समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीएमडी जेएस खुराना ने कुमाऊं ऑफरोडर्स क्लब अध्यक्ष मोहम्मद सारिक अहमद और उनकी टीम को ट्राफी भेंट की। रैली के अन्य प्रतिभागियों को डा. जेएस खुराना ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रैली में चिकित्सा उपकरणों से लैस नीलकंठ हास्पिटल की एंबुलेंस भी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें