फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, भूत पूजा के खतरे से सहमे लोगों ने लिया खूनी इतंकाम

Sun, 20 Nov 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 8
tantrik
उत्तराखंड के बागेश्वर में भूत पूजा के डरे-सहमे लोगों ने खूनी इंतकाम ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

2 of 8
FIGHT
कपकोट तहसील के दूरस्थ मिकिला गांव में आपसी विवाद में एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में चार महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने भी शनिवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

3 of 8
मिकिला गांव में हुई ग्रामीण की हत्या का कारण एक पक्ष द्वारा चुपचाप भूत पूजा करना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार विशन सिंह के पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पूर्व भूत पूजा की थी। इस पूजा के बारे में दूसरे पक्ष को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
 

4 of 8
tantrik
आरोपी पक्ष का कहना था कि गुपचुप तरीके से पूजा करने से उनके परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं। पूजा के बाद से ही आरोपी पक्ष से उनका मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार की शाम को जब बिशन सिंह के साथ दूसरे पक्ष का विवाद हुआ तो उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिकिला गांव कपकोट तहसील का बेहद दुर्गम गांव है। यहां तक पहुंचने के लिए 10 किमी की पैदल खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : ANI
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम मिकिला गांव निवासी विशन सिंह (65) पुत्र तेज सिंह का कुछ ग्रामीणों के साथ विवाद हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने विशन सिंह पर लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे विशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन

6 of 8
पु‌लिस - फोटो : file photo
मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना कपकोट थाने में दी। हत्या की सूचना पर कपकोट थाने से रात में ही मिकिला पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा गया। शनिवार को एसपी सुखवीर सिंह ने भी मिकिला गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

7 of 8
गिरफ्तार - फोटो : file photo
एसपी ने कपकोट थाना पुलिस को सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इस मामले में शनिवार को कपकोट थाने में मृतक विशन के भाई हयात सिंह ने गांव के ही माधव सिंह, कृपाल सिंह, गोविंद सिंह, दुर्गा सिंह, खिमुली देवी, विश्नुली देवी, हरुली देवी, जीवंती देवी, रमेश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
muslim in jail - फोटो : muslim in jail
इस घटना में एक शिक्षा मित्र भी नामजद बताया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। विवाद के बाद ग्रामीण की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें