फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलाने के बाद रास्ते में आधे घंटे तक तड़पती रही छात्रा, देख रहे लोगों को भी नहीं आया तरस

Mon, 24 Dec 2018 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 5
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद की छात्रा को जिंदा जलाए जाने के बाद वह आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक तड़पती रही। घटना के 22 मिनट बाद 108 सेवा पहुंची, लेकिन इस दौरान उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। हालांकि जब 108 सेवा पहुंची, उस समय घटनास्थल पर एक कार व कुछ लोग खड़े भी थे। इससे लगता है कि हमारी संवेदना उसी दिन मर गई थी।  
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी
छात्रा को 16 दिसंबर की शाम गहड़ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने पेट्रोल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। 108 सेवा के अनुसार किसी ग्रामीण ने 5.16 बजे छात्रा के जले होने की सूचना दी। 108 सेवा 5.38 पर घटना स्थल पर पहुंची। वहां करीब 10 मिनट छात्रा का उपचार कर उसे एंबुलेंस में रखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा की हालत जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र
108 कर्मियों ने एंबुलेंस में लगातार उसके प्राथमिक उपचार को जारी रखा। 6.10 बजे पीड़ित छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया। इस दौरान घटना व 108 सेवा के घटनास्थल पर पहुंचने के बीच आधे घंटे से भी ज्यादा समय में किसी ने भी तड़पती छात्रा अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। 

4 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
108 सेवा के जिला समन्वयक आशीष नेगी ने बताया कि किसी ग्रामीण की सूचना पर 108 सेवा तत्काल पौड़ी से रवाना हो गई थी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित छात्रा के उपचार में हरसंभव मदद की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
दुख की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। आरोपी को कड़ी कानूनी सजा जल्द से जल्द दिलाए जाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।
-कामेश्वर राणा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें