फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे अभिषेक बच्चन, सालों बाद ताजा हो गए पुराने दिन

Sat, 22 Dec 2018 07:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन शनिवार शाम को सरोवर नगरी पहुंचे हैं। वे यहां दो दिन तक वेब सीरीज की शूटिंग करेंगे। अभिषेक पहले पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से नैनीताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन
सरोवर नगरी के होटल मनुमहारानी पहुंचे। यहां उनका कुमाऊंनी परंपरागत अंदाज में अक्षत टीका लगाकर स्वागत किया गया। फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा और लाइन प्रोड्यूसर  अमित मेहता ने बताया कि शूटिंग की सारी तैयारियां हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन
कल से शूटिंग शुरू होगी। शूटिंग नैनीताल के ही कई स्थानों पर की जाएगी।  बता दें कि वे थ्रिलर वेब सीरीज ब्रीद सीजन-2 की शूटिंग में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वे यहां 25 दिसंबर तक रहेंगे।

4 of 5
अभिषेक बच्चन
फिल्म की शूटिंग नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोजेफ स्कूल में होगी। अभिषेक के साथ अभिनेता अमित साद भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन सालों बाद नैनीताल आये हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhishek
शादी के बाद वह एक बार पत्नी ऐश्वर्या और पिता अमिताभ बच्चन के साथ शेरवुड कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आये थे। यहां आते ही उन्होंने कहा कि पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें