फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पौड़ी में फटा बादल, दूरस्थ गांव में तबाही की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Sun, 21 Aug 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 12
pauri cloudburst exclusive photos - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के दूरस्‍थ गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। मलबे में दबे सात शव बरामद किए जा चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
शनिवार देर शाम पाबौ ब्लाक के मरखुला गांव में बादल फटने से एक मकान बह गया। हादसे में दो भाइयों के परिवार के सात सदस्य बह गए।
विज्ञापन

3 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
इनमें पांच के शव शनिवार देर रात को और दो शव रविवार तड़के बरामद हो गए हैं। दोनों भाइयों के परिवार एक ही मकान में रहते थे।

4 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
शनिवार देर शाम करीब पौने सात बजे बादल फटने से पूरा मकान बह गया, जिसमें दीपक सिंह (75) के दो बेटों के परिवार रहते थे।
 
विज्ञापन

5 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
मकान के एक हिस्से में चंदन सिंह उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी रहती थीं। जबकि दूसरे हिस्से में दीपक सिंह की पत्नी के साथ स्व. मंगल सिंह की पत्नी, बेटा और बेटी रहते थे।
विज्ञापन

6 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले ही परिवार के बुजुर्ग दीपक सिंह, चंदन सिंह के छोटे बेटे को लेकर घर के समीप बह रहे गदेरे के उफान की थाह लेने गए थे। वे घर लौटे तो देखा, पूरा मकान बह चुका था।
विज्ञापन

7 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
इसमें रखे बर्तन और अन्य घरेलू सामान बह रहे थे। ग्रामीण गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के वक्त चंदन सिंह भी कुछ काम से बाहर गए हुए थे। चंदन सिंह को घटना की सूचना दे दी गई है।

8 of 12
pauri cloudburst exclusive photos
सूचना पाकर प्रशासन की टीम एसडीएम पीएल शाह के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। मकान के मलबे से सातों शव निकाले जा चुके हैं। 

9 of 12
badrinath highway - फोटो : amar ujala
बदरीनाथ हाईवे शनिवार को पिनौला और लामबगड़ में करीब दस घंटे अवरुद्ध रहा, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे तीर्थयात्री परेशान रहे। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्री गोविंदघाट तक दो किमी पैदल ही गए। पिनौला और लामबगड़ में बीती शुक्रवार को हुई बारिश से रात करीब दो बजे अवरुद्ध हो गया था, जिसे सीमा सड़क संगठन की मशीनों ने शनिवार को दोपहर 12 बजे तक सुचारू किया।

10 of 12
badrinath highway - फोटो : AmarUjala
हालांकि लामबगड़ में दोपहर बाद बारिश शुरू होने हाईवे बार-बार बाधित होता रहा, जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हुई। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि जोशीमठ से लामबगड़ तक हाईवे पर कई लूज रॉक हैं, जो बारिश होने पर भी हाईवे पर छिटक रहे हैं। 

11 of 12
nanital highway blocked - फोटो : amar ujala
बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे चड़ेती के पास यातायात के लिए बाधित हो गया। बीआरओ के मजदूर व जेसीबी मार्ग को बहाल करने में जुटी है। सुबह से हाईवे अन्य सभी स्थानों पर यातायात के लिए खुला रहा। 
विज्ञापन

12 of 12
Highway - फोटो : amarujala
शनिवार शाम करीब 6 बजे गंगोत्री हाईवे पर चड़ेती के पास भारी मात्रा में चट्टानी मलबा आ दरका। इस कारण हाईवे आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। बीआरओ की मशीनरी हाईवे खोलने के लिए मौके पर पहुंची। देर शाम तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें