फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को कफन में लिपटा देख बेसुध हुई मां, बोलीं, ‘मेरी गुड़िया के कातिल को चौराहे पर आग लगा दो’

Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी युवक
आग में जिंदा जलाई गई छात्रा की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। बाद में पोस्टमार्टम गृह में रोती हुई मां का कहना था कि मेरी गुड़िया के कातिल को चौराहे पर आग लगा दो। तभी मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा। कहा कि मनोज ने मेरी बेटी और मुझे मार डाला।
विज्ञापन

2 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
अस्पताल में चारों ओर मशीनों से घिरी अपनी झुलसी हुई बेटी को देख वह रोती रहीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी के आंसू भी नहीं पोंछ सकी। बताया कि पिता की दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। छात्रा का सोमवार को गांव के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम त्रिवेंद्र के गले लगकर रोती छात्रा की मां
छात्रा के शव का रविवार को सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। दिल्ली से एंबुलेंस से छात्रा का शव गांव लाया जा रहा है। गहड़ गांव निवासी आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी अभी पौड़ी जेल में है। वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था। अस्पताल लाते वक्त छात्रा से आरोपी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में निकल गई थी। 

4 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
इसी दिन आरोपी को उसके घर से दबोच लिया था। आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस ने भादंसं की धारा 307, 506 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छात्रा की मौत की खबर आते ही उत्तराखंड के लोग भारी संख्या में सफदरजंग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग रोते हुए छात्रा की मां को दिलासा देते दिखाई दिए। पोस्टमार्टम के बाद शाम को अस्पताल से छात्रा का शव लेकर परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।     
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.विकास ढिकव बताते हैं कि पहले एसिड और अब पेट्रोल। देश में इस तरह के केस स्टेटिसिक डिस्ऑर्डर के होते हैं। इसमें अपराधियों को दूसरों को पीड़ा देने में को आनंद आता है। कुंठित प्रेम प्रसंग, आपराधिक प्रवृत्ति और शारीरिक सुकून अपराधियों को क्रूर बना रहे हैं। इसलिए लोगों को कुंठा और मानसिक तनाव को लेकर काउंसलिंग की सलाह दी जाती है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें