पिछले महीने खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े मामलों में अपर जिला अधिकारी कोर्ट की ओर से लगाए गए जुर्माने संबंधी आदेश के खिलाफ अपील में जाने के लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पंतजलि
- फोटो : amar ujala
पतंजलि योगपीठ ने इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है जिसे स्वीकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
बाबा रामदेव
एडीएम कोर्ट ने विगत एक दिसंबर को मिथ्या छाप (मिस ब्रांडिंग) एवं भ्रामक प्रचार के पांच मामलों में दोषी पाए जाने पर पतंजलि योगपीठ की पांच उत्पादन यूनिटों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
4 of 5
acharya balkrishna
पतंजलि को जुर्माने की यह धनराशि एक महीने के भीतर जमा करने के आदेश दिए गए थे। अब पतंजलि की ओर से इस बारे में आगे की कार्रवाई से बचने के लिए एडीएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर निर्णय का अनुपालन की अवधि तीन दिन तक बढ़ाने का आग्रह किया गया है।