कोरोना वायरस की दवा के बारे में जानने के लिए लोगों में किस कदर उत्सुकता है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हरिद्वार में दोपहर करीब 12.30 बजे दवा लॉन्च होते ही कोरोनिल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। दोपहर बाद तो यह ट्रेंडिंग में नंबर एक पर पहुंच गया, जो शाम तक बरकरार रहा। वहीं, कोरोनिल के अलावा स्वामी रामदेव, आयुर्वेद और पतंजलि भी ट्विटर ट्रेडिंग में टॉप 5 में रहा। वहीं, लोगों ने इसे अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करना शुरू कर दिया।