फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की घाटी में रंग-बिरंगे फूलों के खिलने से आई बहार, पर्यटकों का इंतजार, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Tue, 23 Jun 2020 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 7
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में रंग बिरंगे फूलों के खिलने से रौनक आ गई है। लेकिन अभी पर्यटकों के बिना पूरी घाटी वीरान है। हर साल एक जून से घाटी में पर्यटकों का आना शुरू हो जाता था, लेकिन इस साल अभी तक घाटी में एक भी पर्यटक नहीं पहुंच पाया है। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सीजन शुरू होते ही मन को मोहित करने वाले विभिन्न प्रजाति के फूल घाटी में खिलने शुरू हो गए हैं। वन विभाग की मानें तो घाटी रंग बिरंगे फूलों से जगमगा रही है। फूलों की महक चारों तरफ फैली हुई है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन कोरोना के चलते बनी विकट परीस्थितियों में इस साल पर्यटकों को इन फूलों का दीदार हो पाएगा या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हर साल इस समय सुबह से शाम तक देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही से भरी रहने वाली इस घाटी में इन दिनों वीरानी छाई हुई है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की घाटी में बर्फ लगभग पिघल चुकी है। जिससे प्राकृतिक रूप से खिलने वाले 300 से अधिक प्रजाति के पौधे तेजी से बढ़ रहे हैं और उनमें फूल खिल रहे हैं। इन फूलों की रंगत जुलाई और अगस्त तक रहती है। इस समय तक लगभग सभी तरह के फूल खिल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि घाटी में इस वर्ष अभी तक एक भी पर्यटक नहीं पहुचा है। घाटी में 55 से अधिक प्रजाति के फूल खिल गए हैं। जिसमें पोटेटिला, वाइल्ड रोज, सन फ्लावर, कोबरा, लिली, प्रिमुला आदि मुख्य रूप से खिले हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। इन रंग बिरंगे फूलों, प्राकृतिक सुंदरता, झरनों और प्राकृतिक स्लोपों का दीदार करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें