ग्राफिक एरा के वार्षिकोत्सव ग्राफेस्ट का रंगारंग आगाज हुआ। पहली शाम गजल सम्राट पंकज उधास ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक के बाद एक उनके गीतों पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
इससे पहले दिन में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम पकंज उधास ने अपने सदाबहार गीत ‘चिट्ठी आई है, आई है, चिट्ठी आई है’ से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद फरमाइशों और प्रस्तुतियों का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
3 of 7
श्रोता एक के बाद एक बेहतरीन गीतों और गजलों का लुत्फ लेते रहे। उन्होंने इसके बाद ‘आहिस्ता कीजिए बातें’, ‘थोड़ी-थोड़ी पीया करो’ और ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल’ जैसे गीतों पर खूब वाहवाही बटोरी।
4 of 7
इससे पूर्व विवि पहुंचने पर ग्राफिक एरा के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, विवि के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला
विज्ञापन
5 of 7
यूकॉस्ट महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल, विवि चांसलर डा. आरसी जोशी, कुलपति डा. लोकमान एस पालनी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
इससे पहले ग्राफेस्ट का आगाज रोमांचक तकनीकी मुकाबलों के साथ हुआ। पहले दिन रोबोट की लड़ाई, पुल बनाने, बिल्डिंग, फन विद कार्टून, जंकयार्ड वॉर और पैराशूट के रोचक मुकाबले हुए।
इसके अलावा सांस्कृतिक और प्रबंधन से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी शुरू हुई। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने अपनी कारों की प्रदर्शनी भी लगाई। साथ ही इंजीनियरिंग विभाग के विभिन्न मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम के तहत बैंड वार, बीट बॉक्सिंग, नृत्य और गीत के मुकाबले भी हुए।