फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरी ‘द क्लाउड’: बड़े पर्दे पर उत्तराखंड के पलायन की दास्तां देख छलक पड़े दर्शकों के आंसू

Sat, 22 Apr 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को फिल्म बदरी ‘द क्लाउड’ में देखकर जहां दर्शक उत्साहित नजर आए, वहीं पलायन का दर्द भी उनके चेहरे पर साफ नजर आया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शुक्रवार को फिल्म बदरी ‘द क्लाउड’ रिलीज हो गई। मल्टीप्लेक्स की बड़ी स्क्रीन पर अपने उत्तराखंड को देख दर्शकों ने तालियां बजाईं। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अपने गांव, घर को छोड़कर दूसरी जगह जाकर कोई परदेसी हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म के जरिये लोगों ने पहाड़ की समस्याओं को भी महसूस किया। फिल्म में दिखाया गया है कि किस मजबूरी के कारण लोग पहाड़ से पलायन करने को मजबूर होते हैं।

4 of 6
नीतू सिंह ने  कहा क‌ि फिल्म में पलायन का दृश्य देखते ही आंखों से आंसू निकल गए। आखिर कितना मजबूर होता है वो इंसान जो अपने गांव को छोड़ता है। इसके बावजूद गांवों में कोई सुविधाएं, रोजगार नहीं दिया जा रहा है। फिल्म वाकई में पहाड़ की पीड़ा को दर्शाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
वंदना ने कहा क‌ि हमारा उत्तराखंड बेहद खूबसूरत है। यह सुना तो था, लेकिन फिल्म देखते ही सब आंखों के सामने आ गया। कितनी खूबसूरती है यहां की वादियों में। कितनी अलग संस्कृति है यहां की। फिल्म के माध्यम से सब देख अच्छा महसूस हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमसी जोशी ने कहा क‌ि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है और खासियत यह है कि जिस जगह शूटिंग हुई है, उस जगह को उसी नाम से दिखाया गया है। इससे हमें पता चल पाया है कि राज्य में कौन-कौन सी खूबसूरत लोकेशन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें