फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की इस प्राचीन गुफा में खोजा जाएगा पांडव काल का रहस्य

Sat, 10 Dec 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
1 of 5
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
पुरातत्व विभाग की अधीक्षक लीला धस्माना ने शुक्रवार को गोरछा गांव से तीन किमी दूर स्थित जंगल में मिली प्राचीन गुफा का निरीक्षण किया। उन्होंने भी माना कि गुफा में मिली आकृतियां प्रथम दृष्टया पांडव कालीन गुफाओं जैसी प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि रहस्य को स्पष्ट करने के लिए विभाग का साइंस ब्रांच इस पर शोध करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
बीते 22 नवंबर को त्यूनी तहसील के दुर्गम में बसे गोरछा गांव के कुछ लोगों ने गांव से तीन किमी दूर जंगल में एक प्राचीन गुफा खोजी थी। गुफा के अंदर शिवलिंग की कई आकृतियां है। जिस पर लगातार पानी की बूंदे टपकते रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
खबर को अमर उजाला ने बीती 25 नवंबर यूनी में मिली प्राचीन गुफा बनी कौतहूल शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद से गुफा लोगों के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। गुफा करीब 30 मीटर लंबी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक ने भी बीते 1 दिसंबर को गुफा का निरीक्षण किया था।

4 of 5
lakhamandal cave
अधीक्षक लीला धस्माना ने बताया कि गुफा देखने में पांडुकेश्वर में मिली गुफा जैसी है। जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से गुफा के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, गुमान सिंह, सतीश, मान सिंह, जयदेव, मातवर आदि का कहना है कि गुफा का रहस्य खुलने पर क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का विस्तार हो सकेगा। क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र में शामिल हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान वन विभाग के रेंज अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें