उत्तरकाशी में आयोजित हो रहे माघ मेला में सरनौल के पांडव नृत्य की प्रस्तुति पांडव कालीन संस्कृति को जीवंत कर गई। पुरातत्व विभाग की ओर से एक धरोहर के तौर पर चिह्नित सरनौल के पांडव नृत्य की प्रस्तुति दिल्ली और भोपाल तक धूम मचा चुकी है। इस दौरान सरनौल क्षेत्र की संस्कृति को भी स्थानीय लोगों द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया। रासौ नृत्य करते ग्रामीण। चमाला की चौंरी पर मिलन के बाद देव डोलियां अपने गांवों को विदा हुईं। मेले में लोक गायक रजनीकांत सेमवाल की सांस्कृतिक संध्या ने समां बांध दिया।