फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से अस्थियां लेकर पहुंचा हिंदुओं का जत्था, गंगा में की विसर्जित, तस्वीरें

Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
pakistan hindu - फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान के 160 हिंदुओं सहित भारत के विभिन्न राज्यों से एकत्रित कर लाई गई 6325 अस्थियों को कलश यात्रा के रूप में बैंडबाजों के साथ कनखल के सतीघाट पर विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
pakistani hindu - फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान के कराची शहर स्थित श्री पंचमुंखी हनुमान मंदिर के महंत रामनाथ मिश्रा अपने भतीजे कबीर मिश्रा के साथ एक पखवाड़े पहले 160 हिंदुओं की अस्थियां लेकर भारत आए थे।
विज्ञापन

3 of 8
pakistani hindu - फोटो : AmarUjala
इन अस्थि कलशों को दिल्ली के निगम बोध घाट पर रखा गया। जहां दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा आदि से एकत्रित किए गए अन्य अस्थि कलशों को साथ मिलाकर शुक्रवार की रात अंतिम कलश यात्रा यहां पहुंची। यहां इन अस्थि कलशों को निष्काम सेवा ट्रस्ट में रखा गया।

4 of 8
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala
शनिवार सुबह बैंडबाजों और पुष्प वर्षा के बीच देवोत्थान सेवा समिति व धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले अस्थि कलशों को खडख़ड़ी भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड से कनखल होते हुए सतीघाट पर लाया गया। यहां वैदिक रीति रिवाज के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 8
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala
​पाकिस्तान से आए महंत रामनाथ मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की यह इच्छा रहती है कि उनकी अस्थियां मां गंगा की गोद में विसर्जित की जाए। इसलिए उन्होंने अस्थियां हरिद्वार लाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

6 of 8
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala
कालका पीठाधीश्वर सुरेंद्र नाथ अवधूत, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, देवोत्थान सेवा समिति के संयोजक विजय शर्मा, धर्मयात्रा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रामकृष्ण लोहिया, नरेंद्र कुमार अरोड़ा, अवधेश शर्मा, रघुवीर दयाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

7 of 8
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala
​आयोजकों व संतों ने कहा कि लावारिस अस्थियों को मां गंगा की गोद में विसर्जित करने से बड़ा पुण्य कोई और नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala
​बड़ी संख्या में लोगों ने अस्थि कलशों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दिल्ली से हरिद्वार तक पहुंचने के दौरान गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुडक़ी आदि शहरों में जगह जगह लोगों ने अस्थि कलशों पर पुष्प चढ़ाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें