फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions 2019 : बढ़ेगी पाक सेना अध्यक्ष बाजवा की मुश्किलें, घिरेगा पाकिस्तान

Thu, 21 Feb 2019 01:31 PM IST
Madhukar Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Qamar Javed Bajwa
ज्योतिषशास्त्र की गणनाएं जिस ओर इशारा कर रही हैं उससे पाकिस्तान के लिए संकट खड़ा हो सकता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश शर्मा ने दावा किया है कि आने वाले समय में पाकिस्तान की कुंडली के मुताबिक सत्ता, सेना और आतंकवादी समूहों में भयानक अंतर्विरोध पैदा हो सकता है। प्रशासन के द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में सत्तारूढ़ दल और सेना में गंभीर मतभेद पैदा हो सकता है। लगभग इसी समय में पाकिस्तान के सेनापति की कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। सेना के अंदर दूसरी पंक्ति के कुछ अधिकारी महात्वाकांक्षी हो सकते हैं और सेना अध्यक्ष बाजवा के विरुद्ध गंभीर षड़यंत्र कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सतीश शर्मा - फोटो : self
पंडित सतीश शर्मा ने दावा किया कि पाकिस्तान का जन्म भारत से 24 घंटे पहले हुआ था। परंतु मध्यरात्रि से आधे घंटे पहले ही उसका जन्म हो गया। अत: वास्तविक समय 13 अगस्त 1947 मध्यरात्रि 23.30 रहा। मेष लग्न इस कुंडली में पाकिस्तान शुक्र महादशा की गुरु अंतर्दशा में चल रहा है। शुक्र अगस्त है और गुरु का षड़बल बहुत कम अर्थात् 0.72 है। चूंकि गुरु सप्तम भाव में बैठे हैं इसलिए यह प्रबल मारकेश हैं। इसलिए पाकिस्तान की हालत बहुत खस्ता हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
kundali
यह अंतर्दशा 27 जुलाई 2018 से शुरू हुई है और 27 मार्च 2021 तक चलेगी। इस समय 4 दिसंबर 2018 से शनि का प्रत्यंतर है जो कि 7 मई 2019 तक रहेगा। 7 मई 2019 से 22 सितंबर 2019 तक बुध का प्रत्यंतर रहेगा। बुध पाकिस्तान के चंद्र लग्नेश हैं परंतु तीसरे और छठे भाव के स्वामी होने के कारण अकारक हो गए हैं और आर्थिक दृष्टि से पाकिस्तान को भयानक रूप से ऋण ग्रस्त कर सकते हैं। शत्रुओं से कष्ट रह सकता है।

4 of 5
kundali
पाकिस्तान के लिए यह मारक समय हो सकता है और यद्यपि उसका सम्पूर्ण पराभव नहीं होगा। परंतु भारी नुकसान होने की संभावना है।  पाकिस्तान में कई प्रांतों में विद्रोह हो सकता है। जिसे दूसरे देशों का समर्थन मिल सकता है और विभाजन की प्रक्रिया अत्यंत तेज हो सकती है। पाकिस्तान लगभग युद्ध जैसी स्थिति से गुजर सकता है। उसकी आंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology - फोटो : astrology
पाकिस्तान के शत्रुओं का भी नुकसान हो सकता है। क्योंकि जन्म लग्न से नवम भाव में शनि गौचर कर रहे हैं। लेकिन भाग्य भाव के स्वामी गुरु अष्टम भाव में रहकर वक्री होकर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मारक दशाओं में मृत्यु तुल्य कष्ट झेलना पड़ता है। पाकिस्तान का लिया हुआ ऋण बर्बाद हो सकता है और उसे नए भारी ऋणों की आवश्यकता पड़ सकती है। बुध प्रत्यंतर में जो कि मई से सितंबर तक रहेगा। पाकिस्तान का खजाना खाली हो सकता है। भयानक महंगाई हो सकती है और मुद्रा स्फीति एतिहासिक ऊचांई तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें