पिछले वर्ष देवों के जगने के बाद प्रारंभ हुआ मांगलिक पर्वों का सीजन अब कुछ ही दिनों तक चलेगा। विवाहों का सिलसिला भी तीन जुलाई को पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
marriage logo
संयोग यह है कि मांगलिक कार्यों तथा विवाहों को अंजाम देने वाले गुरु और शुक्र अभी लंबे समय तक जगे रहेंगे। अलबत्ता सभी देवों के देव विष्णु का शयन 4 जुलाई को हरिशयनी एकादशी के दिन हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
Demo Pic
जनजीवन से मांगलिक कार्यों और विवाहों का गहरा रिश्ता है। शेष रह गए मई के महीने में केवल पांच मुहूर्त विद्यमान है। जून के महीने में दस शद्ध मुहूर्त पड़ेंगे। जुलाई में एक और तीन जुलाई को ही विवाह के मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार विवाह तभी सफल होते है जब शद्ध मुहूर्तों में किया जाए।
4 of 8
marriage logo
शुद्घ मुहूर्तों में ही पूर्ण योग मौजूद रहते हैं। शास्त्रीय दृष्टि से अर्द्ध एवं आंचलीय योगों में विवाह नहीं करने चाहिए। गलत मुहूर्तों में विवाह के कारण रिश्ते जल्दी टूट जाते है अथवा बिगड़ जाते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से विवाहों के मुहूर्त तथा अन्य मांगलिक कार्य परस्पर जुड़े हुए है। सूर्य के उत्तरायण होते हुए अनेक प्रकार के मांगलिक कार्य चलते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
marriage logo
कुछ ही समय बाद कर्क राशि में आने के बाद सूर्य नारायण दक्षिणायन हो जाएंगे। तब वैसे भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। चार जुलाई को हरि शयन पर जा रहे हैं अत: चार महीने के लिए विवाहों का सीजन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
marriage logo
31 अक्तूबर को एक बार फिर से हरि जागरण होगा तथा मांगलिक कार्यों का अगला सीजन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
7 of 8
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान विवाह सीजन का एक और संयोग चल रहा है। आमतौर पर शुक्र और गुरु दोनों की उपस्थिति में देव जागरण होते हुए विवाह होते हैं। इस बार का समूचा सीजन देव जागरण के साथ-साथ शुक्र और गुरु दोनों के जागरण का भी रहा है।
प्राय: दोनों में से कोई न कोई एक ग्रह अस्त हो जाता है। गुरु और शुक्र क्रमश: देवों और दानवों के गुरु हैं। इन दोनों के उपस्थित रहने से सभी नवग्रह शांत रहते हैं। देव शयन हो जाने के बाद भी ये दोनों मांगलिक ग्रह मौजूद रहेंगे, किंतु विवाह नहीं होंगे।