बैंक खाते और आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन क्लेम नहीं मिलेगा। हालांकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 81 प्रतिशत ने अपना आधार लिंक कर लिया है, जबकि 69 प्रतिशत ने अपने बैंक खाते का विवरण दे दिया है। जिन कंपनियों या संस्थानों ने अपने कर्मियों का आधार या बैंक खाते का विवरण नहीं दिया है उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं।