आननफानन में वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने एक सांप जल्द ही पकड़ लिया, लेकिन दूसरे को पकड़ने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दूसरी ओर अजबपुर खुर्द सरस्वती विहार लेन नंबर चार निवासी विजय भंडारी के घर में रैट स्नेक निकला था। वन विभाग की रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि जोशी ने बताया कि सभी सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है।