फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव के फूड पार्क के पास पुराने नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप, पहुंची पुलिस

Fri, 16 Dec 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
विज्ञापन
1 of 6
old note clipping near patanjali - फोटो : AmarUjala
योग गुरु बाबा रामदेव के पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क के पास पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों की कतरन मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोटों की इस कतरन को बटोरकर चौकी में रख लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
old note clipping near patanjali - फोटो : AmarUjala
दिनभर चर्चा होती रही कि बाहर से यहां माल लेने आए किसी ट्रक में यह कतरन बोरियों में भरी रही होगी। पार्क प्रशासन का दावा है कि एक ट्रक की सफाई करने के दौरान यह कतरन यहां गिरी है।
विज्ञापन

3 of 6
old note clipping near patanjali - फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे फूड पार्क के पास खड़े ट्रकों के पास पुराने नोटों की कतरन बिखरी दिखाई दी। कुछ चालक-परिचालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

4 of 6
old note clipping near patanjali - फोटो : AmarUjala
पुलिसकर्मियों ने चालकों परिचालकों की मदद से नोटों की कतरन बटोरी। बताया गया कि करीब तीन से चार किलो कतरन एकत्र की गई। पुलिस ने फूड पार्क के अधिकारी राजकुमार पांडे और अन्य को भी बुलाया।
विज्ञापन

5 of 6
old note clipping near patanjali - फोटो : AmarUjala
पहले तो चर्चा ये होती रही कि कोई ट्रक पतजंलि फूड पार्क में माल लेकर आया होगा जिसमें से यह कतरन गिरी। लेकिन फूड पार्क के अधिकारी राजकुमार पांडे का कहना है कि बिजनौर निवासी एक ट्रक चालक वसीम अहमद कलकत्ता से बरेली स्थित एक पेपर मिल में माल लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
RBI
वहां से माल उतारकर वह 13 दिसंबर को बिजनौर में अपने घर गया और अब फूड पार्क से माल ले जाने के लिए आया था। इसी ट्रक की सफाई के दौरान यह कतरन यहां गिरी है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि कलकत्ता से आरबीआई से पेपर मिल में पुराने नोटों की कतरन लेकर आया था। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें