‘80 के दशक में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘याराना’ के सांग ‘सारा जमाना, हसीनों का दीवाना’ से लोगों को अपना मुरीद बनाया था, अब 35 साल बाद मैं फिल्म ‘काबिल’ के इस गाने के जरिये लोगों का दिल जीतने और उन्हें अपना दीवाना बनाने आई हूं।’ यह कहना है अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का।
विज्ञापन
2 of 8
urvashi
एक इवेंट के सिलसिले में मसूरी पहुंचीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि 1981 की सुपरहिट फिल्म ‘याराना’ का सांग ‘सारा जमाना, हसीनों का दीवाना’ काफी हिट रहा था। मैं तो उस समय पैदा भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
urvashi
अभिनेता ऋतिक रोशन ने जब मुझे इस गीत के बारे में बताया तो मैं काफी एक्साइटेड थी। उन्होंने बताया कि हम फिल्म ‘काबिल’ में इस गीत को रीक्रिएट करना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि यह गीत आप पर फिल्माया जाए।
4 of 8
urvashi
जब ऋतिक ने ऐसा बोला तो यह मेरे लिए प्राउड मोमेंट था। अमिताभ बच्चन जैसे लीजेंड जिस गाने को कर चुके हों, वह गाना करना बड़ी बात है। यह सुनते ही मैंने तुरंत हां कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
urvashi
उर्वशी कहती हैं कि हालांकि अभी तक मैने जितने भी आइटम सांग किए हैं, वे सभी हिट रहे हैं, लेकिन मुझे लगते हैं कि यह गाना मेरे सभी आइटम सांग का रिकॉर्ड तोड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 8
urvashi
इस गाने की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन समेत पूरी यूनिट ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां भी हूं उत्तराखंड के लोगों की सपोर्ट की वजह से हूं।
विज्ञापन
7 of 8
urvashi
उर्वशी ने बताया कि कुछ लोग मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं कि मैं मुंबई में होने वाली पार्टियों में बगैर बुलाए चली जाती हूं, जबकि ऐसा नहीं है।