फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नाश्ता नहीं किया तो सावधान! इस खबर को पढ़ने के बाद अब सुबह बिन खाए घर से बाहर नहीं जाएंगे आप

Sat, 28 Apr 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
healthy food
अगर ऑफिस और कॉलेज जाने के जल्दी में या डाइटिंग के चक्कर में नाश्ता नहीं करते हैं तो अनजाने में आप अपनी लाइफ को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
healthy food
नाश्ता नहीं करने से दिमाग और दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। डाइटीशियन ऋचा परिहार ने बताया कि सुबह नाश्ता नहीं करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिसकी वजह से वजन बढ़ने जैसी कई दिक्कतें होनी लगती हैं। जबकि सुबह नाश्ता करने से मस्तिष्क क्रियाएं ठीक तरीके से काम करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
healthy food
आजकल लोग भागदौड़ भरी जिंदगी जीते हैं। ऑफिस पहुंचने की जल्दी में लोग नाश्ता नहीं करते। जबकि लंच के समय ज्यादा खाना खा लेते हैं। इस वजह से भी वजन बढ़ने की शिकायत मिलती है।

4 of 5
heart problem
एक अमेरिकन स्टडी के मुताबिक ऐसे लोगों में 27 फीसदी हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। ऋचा परिहार ने बताया कि इससे टाइप 2 मधुमेह बढ़ने की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mind reading device
नाश्ता न करने से दिमाग को पर्याप्त न्यूट्रीशन और एनर्जी नहीं मिल पाते। जिसके कारण मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। कई बार किसी काम में मन न लगने की परेशानी भी हो सकती है। इतना ही नहीं डॉक्टरों की मानें तो रातभर पेट खाली रहने के कारण उसमें एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह कुछ भी न खाने पर गैस की परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें