फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः बैंक ने खड़े किए हाथ, अब तीन दिन बाद आएगा पैसा

Fri, 18 Nov 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
pnb
देहरादून में बैंकों में नई करेंसी नहीं आने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करेंसी चेस्ट में भी पैसा खत्म हो चुका है।
 
विज्ञापन

2 of 8
डाकघर - फोटो : Shivharsh Dwivedi
बैंक के आला अधिकारियों का कहना है कि नियम और सिस्टम के हिसाब से अब सोमवार को ही पैसा आएगा। लिहाजा, शुक्रवार को केवल जुगाड़बाजी से ही काम चलाना पड़ेगा। उधर, पैसा नहीं आने की वजह से डाकघरों में भी लोग निराश नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 8
बैंकों के लिए वैसे तो करेंसी चेस्ट में काफी पैसा आया था, लेकिन तीन दिन भारी भीड़ ने खूब पैसा बदला और खातों से निकाला। अकेले पीएनबी के देहरादून सर्किल में ही इस बीच 130 करोड़ इस्तेमाल हो गए।
 

4 of 8
sbi
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तक पीएनबी की कई शाखाओं में पैसा खत्म होने से नोट एक्सचेंज बंद हो गया। एसबीआई में भी 300 करोड़ से अधिक बांटा जा चुका है। एसबीआई के अधिकारियों ने भी दोपहर बाद नोट एक्सचेंज करने से हाथ खींच लिया।
विज्ञापन

5 of 8
एसबीआई एटीएम
केवल खाते से पैसा निकालने की प्रक्रिया ही अमल में लाई गई। हालांकि, बृहस्पतिवार को एसबीआई के साथ कुछ जगहों पर पीएनबी के एटीएम भी चलने से कुछ राहत मिली।
 
विज्ञापन

6 of 8
bank
वहीं, छोटे बैंकों में लगातार दूसरे दिन कैश न होने से परेशानी हुई। छोटे बैंकों का कामकाज लगभग ठप पड़ा है। यहां ग्राहक आते हैं और निराश लौट जाते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
करेंसी चेस्ट में कैश खत्म होने से अब शुक्रवार से किसी भी बैंक में 2000 रुपये या इससे छोटे नोटों की आपूर्ति नहीं होगी। केवल पहले से बचा या ग्राहक की ओर से जमा होने वाला पैसा ही काम में लाया जाएगा।
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि दोपहर बाद लगभग सभी बैंकों में सूनापन नजर आएगा। पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला ने बताया कि शुक्रवार का काम तो जैसे-तैसे चल जाएगा इसके बाद सोमवार को ही करेंसी चेस्ट में नए नोट आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें