नए साल के जश्न के लिए औली पैक रहा है। होटलों में कैंप फायर से लेकर पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए। करीब पांच हजार पर्यटक ने साल की विदाई और नए साल का स्वागत औली की हसीन वादियों में किया।
विंटर डेस्टिनेशन औली पर्यटकों से पैक हो चुका है। पिछले दिनों बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली का रुख करना शुरू किया। जिसके बाद साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत के लिए पर्यटक तैयार थे।
औली के सभी होटल, लॉज भरे हुए हैं। साथ ही आसपास के होटलों के साथ ही होम स्टे, टैंटों में भी अच्छी बुकिंग है। इस समय औली में करीब पांच हजार पर्यटक ठहरे हुए हैं। चेयर लिफ्ट प्रभारी दीपक डिमरी ने बताया कि मंगलवार को 1200 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के दीदार किए।