फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नए साल पर चिड़ियाघर पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, लगी लंबी लाइन, टिकट के लिए मची मारामारी, तस्वीरें...

Fri, 01 Jan 2021 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 2021 के पहले दिन चिड़ियाघर में रिकॉर्ड 3800 पर्यटक वन्यजीवों के दीदार को पहुंचे। वन्यजीवों, पक्षियों और सांपों को देखने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना भी पड़ा। भीड़ का आलम यह रहा कि चिड़ियाघर के मुख्य दरवाजे से लेकर दून-मसूरी मार्ग तक पर्यटकों की कतार लग गई। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते पहले तो पर्यटकों को टिकट के लिए लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ा, उसके बाद भी चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए भी कई पर्यटक जद्दोजहद करते नजर आए।  चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक 22 मार्च 2020 के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक दून चिड़ियाघर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर पहुंचने वाले पर्यटकों में स्थानीय के साथ ही दिल्ली, हरियाणा सहित दूसरे राज्यों के पर्यटक शामिल थे। इतना ही नहीं चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटकों ने जिपलाइन, फ्लाइंग फॉक्स जैसे साहसिक खेलों का भी जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, लागों ने खूब फोटो भी खिंचवाए। 

4 of 6
दून चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें चिड़ियाघर में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में झूला झूलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में तमाम ऐसे पर्यटक पहुंचे जिनके शरीर का तापमान निर्धारित मानक से अधिक मिला, ऐसे में उन्हें चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों ने प्रवेश नहीं दिया। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि साल के पहले दिन 3800 पर्यटकों ने चिड़ियाघर में वन्यजीवों, पक्षियों और सांपों को देखा जो अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में फोटो खिंचवाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पूर्व चिड़ियाघर में दो हजार के करीब पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन नए साल के मौके पर पर पर्यटकों की भारी भीड़ चिड़ियाघर में पहुंची। पर्यटकों की भारी संख्या के चलते कुछ अव्यवस्था की भी स्थिति बनी, लेकिन चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्थितियों को संभाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें