फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बदलाव के बाद अब Driving License बनाना हुआ और भी आसान

Wed, 04 Oct 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ड्राइविंग लाइसेंस
इस बड़े बदलाव के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना और भी आसान हो गया है। अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड में क्लिक करें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
demo pic
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट पास करना अनिवार्य कर द‌िया गया है। अब इसके ब‌िना यह लाइसेंस नहीं बना पाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक चित्र
युवा और वीडियो गेम खेलने वाले यह टेस्ट आसानी से पास कर रहे हैं। हालांकि फेल होने वालों में ऐसे ज्यादा लोग हैं जो 45 की उम्र पार कर चुके हैं।

4 of 7
ड्राइविंग
बता दें क‌ि, सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट ठीक वीडियो गेम में कार चलाना जैसा है। कंप्यूटर और मोबाइल पर कार रेस खेलने वाले युवा इस टेस्ट को आसानी से समझ कर पास कर लेते है, लेकिन 45 पार उम्र के अधिकतर लोग इसमें फेल हो रहे हैं। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट देने से पहले वीडियो गेम या फिर मोबाइल पर कार रेस का अभ्यास करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
ड्राइविंग टिप्स
विभाग का मानना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं चालकों की गलती से होती हैं। यातायात नियमों की जानकारी न होना भी इसका अहम कारण है। इसके लिए कार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में सिम्युलेटर टेस्ट ड्राइव की अनिवार्यता कर दी गई है। इस टेस्ट को  पास करने के बाद मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है। मैनुअल ड्राइविंग के लिए आरटीओ परिसर में ही कार चलानी पड़ती है। 
विज्ञापन

6 of 7
स्टीयरिंग व्हील को हमेशा इस तरह से पकड़ा जाता है।
सिम्युलेटर टेस्ट ड्राइव मशीन कार के ड्राइविंग केबिन की तरह है। इनमें गियर, इंडिकेटर, स्पीड, क्लच और ब्रेक हैं। लाइसेंस बनाने वालों को सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट मशीन की सीट पर बैठकर ऑपरेट करना होता है। कार ठीक ढंग से ऑपरेट हो रही है या नहीं सामने लगे स्क्रीन में पूरी जानकारी आती है। मशीन में लगा कंप्यूटर सीट पर बैठे व्यक्ति के सही और गलत ड्राइविंग के आधार पर नंबरों को ऑटो जनरेट करता है। 70 फीसदी से कम अंक आने पर टेस्ट ड्राइव में फेल हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
minor boy playing mobile game
आरआई आलोक कुमार के मुताबिक सिम्युलेटर टेस्ट ड्राइव में 60 फीसदी लोग फेल हो रहे हैं। पास होने वालों में 40 फीसदी वो लोग हैं जो कार चलाने में परफेक्ट हैं या वीडियो गेम में कार चलाना जानते हैं। कंप्यूटर और मोबाइल में कार रेस खेलने वाले भी इस टेस्ट को पास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें