फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result : परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे उत्तराखंड टॉपर वैभव, ऐसे पूरा किया अपने बचपन का सपना 

Thu, 06 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड टॉपर वैभव गर्ग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तराखंड में देहरादून के वैभव गर्ग ने ऑल इंडिया 74 वीं रैंक हासिल करने के साथ ही उत्तराखंड में टॉप किया। 
विज्ञापन

2 of 5
नीट में सोल बलूनी क्लासेज के सफल छात्र - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में वैभव ने बताया कि वे बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखते थे। वैभव ने इसी साल सेंट जोजेफ एकेडमी से 12वीं पास की है। वैभव ने  देहरादून के आकाश इंस्टीट्यूट में कोचिंग की है।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक गिरी ने नीट में 550 अंक हासिल किए - फोटो : अमर उजाला
वैभव ने बताया कि वे अपने परिवार में पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं। उन्होंने घर और इंस्टीट्यूट दोनों में ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। इंस्टीट्यूट में तीन घंटे की क्लास में वे पूरे ध्यान से पढ़ाई करते थे।

4 of 5
गौतम ने 670 अंक हासिल किए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि घर आने के बाद भी वे आठ से दस घंटे पढ़ाई करते थे। इसके साथ्क ही र्स रिवाइज करते थे और अगले दिन की तैयारी भी करते थे। उन्होंने इसके लिए अपने परिवार और शिक्षकों को धन्यवाद दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजल्ट देखते छात्र
बता दें कि नीट में उत्तराखंड में 60.67 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार देहरादून के वैभव गर्ग 682 अंकों के साथ पहले स्थान पर और अमन जुयाल 675 अंकों के साथ दसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें