फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: हर साल मेरिट में अव्वल आ रहीं बेटियां, लेकिन स्कूलों में कम हो रही संख्या

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
पढ़ाई में आगे ही आगे रहने वाली बेटियों का स्कूल जाना भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। हर साल स्कूलों में इनकी उपस्थिति घटती जा रही है। इसके उलट, हाईस्कूल से लेकर इंटर तक बेटियां अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर करने में जुटी हैं। कमोवेश उत्तराखंड बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक परीक्षा में शामिल हुई छात्राओं की संख्या तो यही इशारा कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा परिणाम यह साफ जाहिर कर है कि बेटियों का हौसला अब और बढ़ाने की जरूरत है। बेटियां अपने बलबूते हर चुनौती को स्वीकार करने को तैयार हैं। 2019 में इंटर और हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान पर बेटियों का ही कब्जा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
पास प्रतिशत भी छात्राओं का बेहतर है और पिछले पांच सालों में इसमें इजाफा ही हुआ है। बालिकाओं का परीक्षाफल भी लगातार सुधर रहा है। 2015 में 76.49 प्रतिशत परिणाम रहा था। जबकि 2019 में 82.47 प्रतिशत पहुंच गया है। 2015 से 2019 तक हर साल साल परीक्षाफल सुधरा है। बीते चार सालों में दो- दो प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।

4 of 5
इतना होने पर भी हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं की संख्या लगातार घट रही है। हाईस्कूल में 2015 में 83145 बालिकाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। 2019 में यह संख्या घटकर 71913 रह गई है। करीब-करीब यही स्थिति इंटर में भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2015 में जहां कुल 69792 थी, जो 2019 में घटकर 622816 रह गई है।  2015 से 2018 तक परीक्षा में सम्मलित होने वाले बालकों की संख्या भी घटी है, हालांकि 2019 में सुधार हुआ है। 2018 में 73295 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल इनकी संख्या बढ़कर 74671 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें