ट्रक चालक का बेटा बनेगा डॉक्टर
मोहित पाल ने नीट में 526 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि भले ही उनके पिता ट्रक चलाते हों, लेकिन उनका सपना कामयाब न्यूरो सर्जन बनने का है। मूलरूप से रुड़की निवासी मोहित ने रुड़की से ही पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार डेंगू हो गया था। वह रुड़की के अस्पताल में भर्ती रहे। इलाज के दौरान ही उनमें डॉक्टर बनने की ललक पैदा हुई।