फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आईपीएल के मैदान में बल्लेबाजी का हुनर दिखाएगा उत्तराखंड का ये क्रिकेटर

Sun, 20 Sep 2020 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में उत्तराखंड के अनुज रावत राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। अभी तक दिल्ली की टीम से रणजी खेलने वाले अनुज का आईपीएल में यह पहला सीजन होगा। बल्लेबाजी में अनुज से धमाल की उम्मीद है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रामनगर के रहने वाले अनुज रावत को आईपीएल में खेलते देखने के लिए प्रदेशवासी बेताब हैं। अनुज के कोच मोहम्मद इकरार ने कहा कि डॉमेस्टिक क्रिकेट में अनुज अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ चुके हैं। दिल्ली टीम में अनुज की भूमिका मुख्य बल्लेबाज की रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 एशिया कप में भी अनुज की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच हिमांशु चौहान, सतीश पोखरियाल ने कहा कि अब पूरे प्रदेश की नजरें अनुज पर हैं। अनुज को अपने आप को साबित करना होगा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब अनुज के पास मौका है कि वह आईपीएल में भी खुद को साबित कर भारतीय टीम के लिए दावेदारी कर सके। अनुज के परिजनों के अनुसार, उन्होंने अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था। यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेलते रहे है। परिजन कहते हैं कि बचपन में अनुज प्लास्टिक के बैट से खेलता था। उसकी लगन को देखते हुए उसे बैट दिलाया था। तब पता नहीं था कि वह कभी इतने बड़े स्तर पर खेलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें