फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की जयकारों के साथ डेढ़ लाख से अधिक श्रृद्धालु पहुंचे कैंची धाम, लग गई चार किमी. लंबी लाइन

Sun, 16 Jun 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भवाली से नौ किमी दूर कैंची धाम मंदिर में आज बाबा नीम करौली महाराज के प्रति श्रृद्धा, विश्वास और आर्शीवाद के साथ मालपुओं का प्रसाद लेने डेढ़ लाख से अधिक श्रृद्धालु बाबा के जयकारों के साथ पहुंचे। सुबह चार बजे से शाम सात बजे तक डेढ़ लाख से अधिक श्रृद्धालु कैंची धाम पहुंचे। कैंची मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रृद्धालुओं को चार किमी लंबी कतार में लगना पड़ा। 
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
श्रृद्धालुओं के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोलने से पूर्व मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा शंख-घंटी और ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर में मालपुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद सुबह सात बजे से श्रृद्धालुओं का प्रवेश शुरु हुआ जो रात तक जारी रहा। नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अजय भट्ट ने भी कतार में लग कर बाबा के दर्शन किए।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कैंची धाम मंदिर में शनिवार की दोपहर 12 बजे तक 50 हजार श्रृद्धालु दर्शन कर वापस लौट गए थे। जबकि दोपहर तीन बजे तक भीड़ का सिलसिला बढ़ता गया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एलआईयू और पुलिस के मुताबिक तीन बजे तक 90 हजार श्रृद्धालु धाम पहुंच चुके थे। दोपहर बाद भी अल्मोड़ा-भवाली मार्ग तक चार किमी लंबी कतार श्रृद्धालुओं की लगी रही। देर शाम तक डेढ़ लाख श्रृद्धालुओं ने बाबा के दर्शन के साथ मालपुओं का प्रसाद ग्रहण कर लिया था। 

 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बाबा नीम करौली महाराज की शक्ति आज भी कैंची धाम में विराजमान है। इसका उदाहरण शनिवार को कैंची मेले में पहुंचे डेढ़ लाख श्रृद्धालुओं की व्यवस्थित भीड़ को देखकर लगाया जा सकता था। मंदिर परिसर में चार किलोमीटर तक लगी लाखों श्रृद्धालुओं की भीड़ बाबा के जयकारों के साथ बिना किसी समस्या के व्यवस्थित होकर बाबा के धाम पहुंची। श्रृद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने घरों को वापस लौटे। 
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर के अंदर जाने वाले सवा लाख श्रृद्धालुओं के जूते-चप्पलों की व्यवस्था के लिए 50 मीटर पहले पंडाल लगाए गए थे। जहां श्रृद्धालु अपने जूते चप्पल खोल मंदिर परिसर में पहुंचे। बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे श्रृद्धालुओं की भीड़ से हल्द्वानी से कैंची धाम मंदिर तक जाम लगते रहा। श्रृद्धालुओं के हजारों वाहनों से लगे जाम से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए, लेकिन बाबा की शक्ति के बदौलत जाम खुलते रहा और श्रृद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कैंची मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका मैदान भवाली में दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया था। जहां से श्रृद्धालु भवाली स्थित लकड़ी टाल पहुंचे और शटल सेवा से कैंची धाम मंदिर पहुंचे। रानीखेत मार्ग के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक पार्किंग के बाद शटल सेवा से श्रृद्धालु कैंची धाम पहुंचे। भवाली से कैंची जाने वाले प्राइवेट वाहनों को हरतपा मार्ग में खड़े करने के बाद शटल सेवा से लोगों को मंदिर पहुंचाया गया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कैंची धाम मंदिर में बच्चों, पुरुषों और महिलाओं के मेले में खोने पर पुलिस प्रशासन द्वारा सहायता केंद्र बनाया गया था। जहां पुलिस ने सैकेड़ों बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के मेले में खोने पर उनके परिजनों से मिलाया। कैंची धाम मंदिर में सीएचसी खैरना के डॉक्टरों और फार्मासिस्टों द्वारा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अंजिल नबियाल, फार्मासिस्ट मदन मोहन सिंह कैड़ा, हरदयाल सिंह, प्रमोद भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन को पहुंचे श्रृद्धालुओं को हल्द्वानी से कैंची मंदिर तक जगह-जगह लोगों द्वारा शर्बत, खीर और पानी पिलाया। भवाली में दीप्ति फिलिंग स्टेशन के स्वामियों द्वारा बुरांश का शर्बत का जूस पिलाया गया। मेहरागांव चौराहे में तन्नू मेहरा, लालू मेहरा, मनोज मेहरा द्वारा जूस पिलाया गया। साथ ही हल्द्वानी से आए हिंदु महासभा के पदाधिकारियों द्वारा भी श्रृद्धालुओं को जूस पिलाया गया। कैंची मेले को लेकर परिवहन विभाग द्वारा रूट की सभी बसों को कैंची मार्ग पर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें