फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में जिस गुफा ने पीएम मोदी रुके थे, वहां रुकना है तो ये खबर जरूर पढ़ें, मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ की ध्यान गुफा में रातभर साधना के बाद से यह गुफा देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गई। बीते 13 दिनों में यहां 15 श्रद्धालु ध्यान कर चुके हैं। 30 जून तक के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग मिल चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
9 मई से शुरू हो चुकी बाबा केदार की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश-विदेश से बाबा के भक्त यहां उत्साह और उमंग के साथ पहुंच रहे हैं। इन दिनों पूरी केदारघाटी व केदारनाथ धाम 24 घंटे गुलजार हैं। वहीं, केदारनाथ मंदिर से करीब डेढ़ किमी पीछे बनाई गई ध्यान गुफा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बीते माह 18 मई को केदारनाथ आगमन पर प्रधानमंत्री द्वारा लगभग साढ़े 17 घंटे इस गुफा में बैठकर साधना की गई थी। तब से केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं में गुफा में ठहरने को लेकर खासा उत्साह है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अनुसार विगत 31 मई से 12 जून तक ध्यान गुफा में 15 श्रद्धालु ध्यान कर चुके हैं। गुफा में ठहरने व ध्यान के लिए प्रतिदिन बुकिंग मिल रही है।
 

4 of 9
- फोटो : एएनआई
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इस माह गुफा के लिए निगम को एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। कम जगह के चलते यहां एक समय में एक ही व्यक्ति को भेजा जा रहा है। ध्यान गुफा में ध्यान करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उम्र का न्यूनतम मानक 18 वर्ष रखा है।
 
विज्ञापन

5 of 9
केदारनाथ में मोदी - फोटो : Social Media
जो भी यात्री बुकिंग करवा रहा है, उसके लिए स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही स्थानीय डॉक्टर का चिकित्सा प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया गया है। गुफा में धूम्रपान, मध्यपान पर प्रतिबंध है। निगम द्वारा गुफा में मेडिटेशन करने वाले यात्री पर भी नजर रखी जा रही है। केदारनाथ की ध्यान गुफा में दिन में रहने और रात्रि प्रवास का अलग-अलग शुल्क तय किया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जीएमवीएन द्वारा दिन का शुल्क 990 रुपये रखा गया है, जबकि रात्रि प्रवास के लिए श्रद्धालुओं को 1500 रुपये भुगतान करना होगा। बुकिंग के दौरान निगम द्वारा एक कर्मचारी की गुफा के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जा रही है। केदारनाथ क्षेत्र में तीन और ध्यान गुफाओं का निर्माण किया जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 9
यह गुफा केदारनाथ मंदिर के पीछे मंदाकिनी नदी के बायीं ओर की पहाड़ी पर है। पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी यह गुफा पीएम मोदी के निर्देश पर तैयार की गई है। इस गुफा का निर्माण अप्रैल में शुरू किया गया था, जिस पर साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च हुआ था। इसे रुद्र गुफा नाम दिया गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने रुद्र गुफा का निर्माण किया है।
 

8 of 9
गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा इस गुफा के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस गुफा में बैड, टॉयलेट, टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। धाम में पांच गुफा तैयार होनी हैंं। यह गुफा केवल ट्रायल के तौर पर तैयार की गई है।
 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : एएनआई
सीमित जगह और संसाधन होने से एक दिन में एक ही श्रद्धालु की बुकिंग की जा रही है। बीच में दो दिन ऐसे रहे हैं, जिसमें एक दिन तीन लोग और दूसरे दिन यहां 4 लोगों ने रात्रि प्रवास किया था।
-बीएल राणा, महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें