सियासी हस्तियों से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक कई लोग सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं। 2009 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के राजनीतिक जीवन में भूचाल आ गया था। नारायण दत्त तिवारी उनदिनों आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हुआ करते थे।
विज्ञापन
2 of 7
ND tiwari
उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आने से पूरे देश की राजनीति में हलचल गई। सीडी में एनडी तिवारी तीन महिलाओं संग आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। उस वीडियो क्लिप को तेलुगू चैनल ने प्रसारित किया था।
विज्ञापन
3 of 7
nd tiwari
इस सीडी के सियासत ने ऐसा रंग दिखाया कि एनडी को राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर वापस लौटना पड़ा। उस वक्त एनडी ने सीडीकांड को अपने खिलाफ विरोधियों की साजिश बताया था।
4 of 7
nd tiwari
आंध्र प्रदेश से लौटने के बाद एनडी तिवारी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति अपनी जमीन तलाश ही रहे थे कि एक नई मुसीबत सामने आ गई। एनडी पर एक महिला ने नया आरोप लगा दिया। उस महिला ने बताया कि वह उनकी पत्नी है और उन दोनों से एक बेटा भी है।
विज्ञापन
5 of 7
nd tiwari
एनडी के इंकार पर यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के निर्देश पर एनडी का डीएनए टेस्ट कराया गया, जो उनके बेटे रोहित से मैच कर गया. इसके बाद काफी इंकार के बाद उन्होंने पत्नी और बच्चे को अपना लिया।
विज्ञापन
6 of 7
नारायण दत्त तिवारी
- फोटो : file photo
मई 2014 में यूपी की राजधानी लखनऊ में नारायण दत्त तिवारी ने रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा से विधिवत विवाह कर लिया। इस विवाह के समय उनकी उम्र 90 साल थी।
एनडी तिवारी अपने सफल राजनीतिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा सांसद रहने के साथ-साथ चार बार यूपी के मुख्यमंत्री और एक बार आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 1990 के दशक में वह प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे।